विद्युत विभाग भ्रष्टाचार

कॉलोनाइज़रों पर विद्युत विभाग की मेहरवानी,कॉलोनियों में बिना इस्टीमेट के बैक डोर से बांस बल्ली के सहारे दिए कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन! विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मचारियों ने लगाई विभाग को लाखों की चपत।

by admin on | 2025-12-15 17:29:20 Last Updated by admin on 2026-03-07 16:04:01

Views: 51


कॉलोनाइज़रों पर विद्युत विभाग की मेहरवानी,कॉलोनियों में बिना इस्टीमेट के बैक डोर से बांस बल्ली के सहारे दिए कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन! विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मचारियों ने लगाई विभाग को लाखों की चपत।

पब्लिक वायर ब्यूरो बरेली। बहेड़ी कस्बे में विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा कॉलोनाइजरों द्वारा बसाई जा रही कॉलोनियों में बिना इस्टीमेट के बांस और बल्लियों के सहारे कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन दिए जा रहें हैं।जिससे विभाग को लाखों की चपत लगाई जा रही हैं। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी और अधिकारी ने नियम विरुद्ध  विभाग के आदेशों की परवाह किए बिना कॉलोनाइजरों से साठ गांठ कर लंबी दूरी की परवाह किए बिना घरेलू और कमर्शियल कनेक्शन दिए गए हैं ।कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर,जाजू नागर सकरस रोड,शेरगढ़ चौराहा के पास,शाहगढ़ बाग आदि जगहों पर कॉलोनाइजरों द्वारा प्लाटिंग कर आवादी बसाई गई।जिसमें बिना खंभों और बांस बल्ली के सहारे कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी और अधिकारियों की कालोनाइजरों और उसमें रह रहे लोगों पर की जा रही इस दरियादिली पर बड़े भ्रष्ट्राचार के संकेत मिल रहें हैं। अगर मामले की उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

इस पूरे मामले पर जब अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही है और कहा इस मामले की जांच की जाएगी और विभागीय नियम विरुद्ध पाए जाने पर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment