धार्मिक धार्मिक

मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..

by Admin on | 2025-07-08 17:04:53 Last Updated by Admin on 2026-03-07 14:29:48

Views: 755


मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..

ग्राम रुड़की में हिंदू मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल मिली मुस्लिम समाज ने दिया अपने खेत से देव स्थान जाने को रास्ता...

देव स्थान ग्राम रुड़की 



पब्लिक वॉयर, बहेड़ी(बरेली) ग्राम रुड़की में स्थित पुराना देवस्थान है जिसमें जाने का कोई रास्ता नहीं था। दशकों पहले हुई चकबंदी में भी देव स्थान को जाने का रास्ता नहीं मिल पाया था। लंबे समय से हिंदू समाज के लोग पूजा पाठ करने के लिए मेढ़ से होकर गुजरते थे।जिससे पैर फिसल जाने से अक्सर गिर जाया करते थे।


देव स्थान ग्राम रुड़की 


मुस्लिम समाज ने उनकी समस्या को देखते हुए दोनों साइड पर खेत के मुस्लिमों ने रास्ते के लिए अपनी ज़मीन दे दी। जिसे पाकर हिंदू समाज के लोग बेहद ख़ुश नज़र आए, मुस्लिम समाज के राशिद हुसैन ख़ान और अन्य को धन्यवाद कहा।


ग्राम प्रधान ने बरसात को देखते हुए दिए गए रस्ते पर रोड डालने का काम शुरू करा दिया। इस मौके पर रुड़की ग्राम प्रधान,जमाल खान,मुजीब अहमद खान, अयाज़ ख़ान पत्रकार आदि मौजूद रहे।


Report by Khalid khan

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment