प्रशासन प्रशासन

पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...

by Admin on | 2025-07-19 11:32:12 Last Updated by Admin on 2026-03-07 14:30:19

Views: 1616


पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...

पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं के खिलाफ़ ख़बर चलाना पड़ा भारी पत्रकार पर किया गया मुकदमा दर्ज। बरेली के पत्रकार हुए लामबंद!

तस्वीर -सांकेतिक 

पब्लिक वॉयर ब्यूरो। बहेड़ी(बरेली) कुछ दिन पहले बहेड़ी के पूर्ति कार्यालय की कमियों को उजाकर करने के मामले में पत्रकार अयाज़ ख़ान पर बहेड़ी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज।
दरअसल आरोप है कि बहेड़ी के पूर्ति कार्यालय (supply office) की अनिमित्ताओं के बारे में पत्रकार अयाज़ ख़ान ने खुलासा किया था जिससे तिलमिलाकर पूर्ति अधिकारी(supply inspector) ने आरोप लगाकर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया।


पूर्ति अधिकारी(Supply inspector) ने पत्रकार से निकाली खुन्नस..


बहेड़ी के हाफ़िज़गंज गांव का अनस ख़ान अपना राशन कार्ड बनवाने पूर्ति कार्यालय(supply office) कुछ रोज़ पहले गया था। जिसको लेकर अनस ख़ान का आरोप  है कि उससे राशन बनवाने केे एवज़ में 1500 रुपए की मांग की गई।जिसका विरोध करते हुए अनस ख़ान ने एसडीएम से शिकायत करने की बात कही और अपने रिश्तेदार पत्रकार अयाज़ ख़ान का नाम लिया। पत्रकार अयाज़ ख़ान का नाम सुनकर पूर्ति अधिकारी आग बबूला हो गई और धमकाने के अंदाज़ में कहा कि तुझे और तेरे रिश्तेदार पत्रकार अयाज़ को झूठे मुकदमे में फसवा दूंगी।अनस ने यह भी बताया कि पूर्ति अधिकारी से उसने फिर एसडीएम से पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही तभी पूर्ति अधिकारी का पारा सातमे आसमान पर चड़ गया उन्होंने पूर्ति  कार्यालय(supply office) में मौजूद 8-9 लोग से उसकी पिटाई कराई और कई घंटे तक बंधक भी बनाया चेतावनी दी कहा कि शिकायत की तो जान से मरवा देगी।

दरअसल सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर अक्सर उठते रहे हैं सवाल ,जिसको लेकर पत्रकार अयाज ख़ान ने लगातार पीड़ितों का खबरों के माध्यम से मुद्दा उठाया।इसी बात को लेकर पत्रकार अयाज़ सप्लाई इंस्पेक्टर की आंखों में चुबने लगा।मौका पाते ही थाना बहेड़ी में  आनन-फ़ानन में सप्लाई इंस्पेक्टर ने करवाया मुकदमा दर्ज।


जानकारी अनुसार सप्लाई इंस्पेक्टर के पति भी उच्च पद पर सरकारी अधिकारी है और सत्ताधारी दल ( ruler party) के पॉलिटिकल लीडर से भी नजदीकियां है,अपने रसूक का इस्तेमाल किया,पत्रकार पर कराई आनन फानन में एफआईआर ।



मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रहे है सवाल बिना जांच पड़ताल किए कैसे हुई पत्रकार पर एफआईआर।


वहीं पूर्ति निरीक्षक शिखा पाण्डेय ने बताया कि अनस ख़ान राशन कार्ड बनाने के लिए अभद्र व्यवहार कर रहा था वो अपने साथ लाए आवेदनों  को खंड विकास अधिकारी द्वारा अग्रसारित किए बिना बनवाने की बात कर रहा था जिसको लेकर उसने कागज़ फाड़ दिए अभद्र व्यवहार किया और अपने रिश्तेदार भाई पत्रकार के नाम से धमकी दे रहा था।पूरे मामले की तहरीर देकर दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई।

दूसरी ओर सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को खुला ठेंगा लोकतंत्र के चौथे पिलर कहे जाने वाली पत्रकारिता पर विराम लगाने की कोशिश..
दरअसल योगी आदित्यनाथ का साफ साफ आदेश है कि पत्रकारों के साथ  सम्मान से पेश आए अधिकारी। लेकिन बरेली के बहेड़ी में सब उल्टा हो रहा है।अनियमितताओं को उजागर करने पर पत्रकार पर आनन फानन में एफआईआर होने पर उच्च अधिकारियों की उदासीनता से पत्रकारों में असंतोष ।

इस मामले को लेकर बरेली के डीएम से मिले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित दर्जन भर पत्रकार डीएम से मिले डीएम ने मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक को लगाई फटकार।
अब देखना यह होगा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश की परवाह किए बिना पूर्ति अधिकारी और पुलिस ने जुगलबंदी से पत्रकार  पर एफआईआर कर समस्त पत्रकारों को अपमानित करने का काम किया है। अब पूर्ति अधिकारी पर क्या कारवाही होती है। पूरे मामले को लेकर पत्रकार समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment