धार्मिक धार्मिक

कार्तिक पूर्णिमा पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

by admin on | 2025-11-05 12:56:35

Views: 35


कार्तिक पूर्णिमा पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

पब्लिक वॉयर बरेली चरन सिंह। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया और गंगा मैया से सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बरेली स्थित रामगंगा स्नान घाट पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने देशवासियों को गंगा स्नान पर्व एवं गुरु नानक जयंती की बधाई दी और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे पूर्व जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आरोग्य और मानसिक शांति मिलती है। गंगा स्नान से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, गंगा स्नान करने वाले व्यक्ति को अंनत काल में मोक्ष की प्राप्ति होती है, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने बताया कि कार्तिक माह में गंगा स्नान का मुख्य लाभ पापों से मुक्ति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति, शरीर आरोग्य और पवित्रता होती है, यह हम सभी में आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा और भक्ति मिलती है।राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पूर्व चौदस रात्रि  चंद्रमा पूर्ण होता है। आज चंद्रमा से निकलने वाली किरणे खुले आकाश से गंगा जी के जल पर पड़ती हैं जो सोम अमृत गंगा जी के जल को बनाती हैं कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी माना गया है इस दिन गंगा स्नान करने से आत्माशुद्धी, और ऐश्वर्या कृपा प्राप्त होती है पौराणिक मान्यता अनुसार इस कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर गंगाजल से स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में शुद्धता का संचार होता है आज गंगा घाट पर भक्तिगणों आस्था की डुबकी लगाकर दानपुण्य करते हुए की अपने जीवन को कृत किया  गंगा स्नान के अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे. आर गुप्ता, सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता मीरा प्रियदर्शनी, भीकम सिंह, राजेश खुराना एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा की मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक पंकज अपनी टीम के साथ रामगंगा गंगा घाट पर उपस्थित रहे।


Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment