by admin on | 2025-10-31 13:13:52
Views: 230
पब्लिक वॉयर,बरेली। वॉलीबॉल सीनीयर में संधू क्लब किच्छा बना चैंपियन।
जूनियर वालीबाल में रनर अप नेशनल पब्लिक स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने दर्शकों का जीत लिया दिल।एथलेटिक्स में सब जुनियर वर्ग में दर्पण गंगवार एनपीएस और सूर्यदेव एनपीएस बने चैंपियन
जूनियर वर्ग में मनतशा सालिगराम सरस्वती इण्टर कालेज भिल्लैया एवं शानू महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज हुए विजेता।
सीनियर वर्ग में प्रियांजलि एनपीएस और मुसका इटौआ चैम्पियन
योग में बच्ची वेदान्ती सक्सेना ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।
बैडमिंटन में चिरंजीव एनपीएस एवं नैन्सी केसर इण्टर कालेज बने चैंपियन।
26 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुई 29 में श्री राम प्रकाश स्मृति समारोह का शुभ महल नैनीताल रोड मंडनपुर में गुरूवार को समापन हुआ।मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह प्रबंधक महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ने ट्रॉफी या देकर खिलाड़ियों का किया सम्मान।
संयोजक दर्शन सिंह हिंदुस्तानी ने अतिथियों एवं प्रतियोगी स्कूलों प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल एवं व्यवस्था में लगे सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
समापन समारोह में श्री चिंतामणि राठौर प्रबंधक किसान विद्यालय लोदीपुर एवं मुख्य अतिथि चौधरी गजेंद्र सिंह ने विजेताओं को बधाईयां दी। 29 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे श्री राम प्रकाश स्मृति समारोह को बहेड़ी क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्षेत्र का सर्वोच्च प्लेटफार्म बताते हुए आयोजकों को मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंदिरा प्रकाश टम्टा,नीलेश सक्सेना अवधेश सक्सेना , सईद अहमद , अयान खान आर के सक्सेना एवं कवियत्री नेहा मिश्रा आदि का मुख्य योगदान रहा।
समापन समारोह में सालिगराम सरस्वती विद्या मंदिर भिल्लैया के प्रबंधक एम प्रसाद गंगवार, डॉ विनय कुमार सिंह परविंदर सिंह राजपुरा गुरबाज सिंह रुद्रपुर, पवन अरोड़ा दीपक अरोड़ा, मदन मोहन शर्मा मंसूर अली खान,ओमप्रकाश बिट्टू मनोहर लाल पिपलानी,चंद्र कुमार, विजय कुमार, परमजीत सिंह , शिवम, शुभी टम्टा आदि उपस्थित रहे।
किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..
पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...
बहेड़ी के मन्डनपुर शुमाली में वृद्ध को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर वृद्ध बुरी तरह हुआ ज़ख्मी.