धार्मिक
इस्लाम
ईद मिलादुन्नबी पर जगमगाया शहर,शाहगढ़ की सजावट बनी आकर्षक का केंद्र,हजारों की संख्या में देखने वालों का लगा रहा तांता..
by Admin on | 2025-09-04 22:21:28
Views: 36
पब्लिक वॉयर, बहेड़ी। आज बारा रबीउल अव्वल के मौक़े पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों को सुंदर तरीखें से झालरों से सजाया। मोहल्ला इस्लाम नगर, टांडा,मोहम्मदपुर,शेखपुर,गोदाम और शाहगढ़ में अंजुमन कमेटियों के युवाओं सुंदर आकर्षक सजावट कर गलियों को सजाया गया । मोहल्ला शाहगढ़ ने इस बार फ़िर आकर्षक सजावट कर बाज़ी मारी। हजारों की संख्या में देखने वाली महिलाएं,बच्चे और युवाओं का आना जाना लगा रहा। शाहगढ़ की सजावट बहेड़ी के आप पास के क्षेत्र में काफ़ी मशहूर है हर साल हज़ारों की संख्या में लोग देखने आते हैं।बारावफात पर हर साल आकर्षक सजावट की परंपरा चली आ रही ।