स्वास्थ स्वास्थ

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप लगा ..

by Admin on | 2025-08-13 16:57:04

Views: 761


ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप लगा ..


पब्लिक वॉयर, बहेड़ी। ब्लॉक संसाधन केंद्र बहेड़ी में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाले करीब 70 बच्चों ने प्रतिभा किया।बरेली के जिला अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम के द्वारा 39 बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए गए।वहीं डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के 27 सर्टिफिकेट जारी किए।बहेड़ी के खंन्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी की देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया।बहेड़ी के स्पेशल टीचर पवन पांडे ,अनिल मलिक का कैंप लगवाने व  दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।साथ में एआरपी राजेश कुमारी एवं मिथुन राय मौजूद रहे।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment